देवी लाल जिला कांगड़ा के कांग्रेस सोशम मीडिया प्रभारी नियुक्त

devi-lal-appointed-social-media-incharge-distt-Kangra-Himachal-Pradesh-election.jpg

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक राजेन्द्र शर्मा ने देवी लाल को हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का सोशल मीडिया सैल का प्रभारी नियुक्त किया है। देवी लाल को पार्टी द्वारा इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर जहां कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की वहीं देवी लाल ने प्रदेश संयोजक राजेन्द्र शर्मा व पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया। देवी लाल ने कहा कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाएगी, जिससे विधानसभा चुनावों में जिला कांगड़ा से पार्टी सबसे बड़े दल के रुप में उभरेगी तथा प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here