Friday, October 30, 2026
Home Crime पढ़ाई में कमजोर होने के चलते घर से भाग गए थे जसकरन...

पढ़ाई में कमजोर होने के चलते घर से भाग गए थे जसकरन व ध्रुव, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), समीर सैनी। पिछले करीब एक माह से घर से लापता चल रहे जसकरन और ध्रुव को पुलिस ने तलाश करके उनके परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी सरताज सिंह चाहल ने बताया कि जसकरन सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी संतोख नगर तथा ध्रुव पुत्र सोहन लाल निवासी सुतैहरी रोड थाना माडल टाउन घर से कहीं चले गए थे।

Advertisements

इस संबंधी थाना माडल टाउन में 26 नवंबर 2022 को रिपोर्ट दर्ज कर टीमें बनाकर उनकी तलाश में लगा दी गई थीं। उन्होंने बताया कि एसआई हरप्रेम सिंह थाना प्रभारी माडल टाउन की अगुवाई में चौंकी पुरहीरां इंचार्ज रजिंदर सिंह द्वारा बच्चों को आज 19 दिसंबर को तलाश कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों ने बताया कि वह पढ़ाई में कमजोर होने व पेपरों में फेल होने के डर से घर से कहीं चले गए थे। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

इस मौके पर एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो, एसपी मनजीत कौर, डीएसपी पलविंदर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here