Thursday, November 19, 2026
Home Hoshiarpur शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाया लंगर

शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाया लंगर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी द्वारा जिला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि चौंक में शिव रात्रि की शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में फलों और मिठाई का लंगर  गाया गया। इस अवसर पर जिला चेयरमैन हरजिंदर सिंह, सीनियर नेता गुरजीत सिंह बिल्ला, सिटी यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, जिला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, जिला सचिव हरजीत कौर, सिटी प्रधान सपना विशेष रुप से शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान  पाल्की का पार्टी द्वारा फूलों से स्वागत किया।

Advertisements

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने जिला प्रधान जावेद खान तथा समूची टीम को भोले नाथ के चित्र का सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जावेद खान ने समूचे शहर वासियों को महाशिव रात्रि की बधाई दी। उन्होने आगे कहा कि शिव सेना सर्व धर्म पार्टी सभी धर्मों का आदर व सम्मानत करती है तथा सभी धर्म के त्योहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। 

इस अवसर पर जगतार सिंह, संजीव कुमार, यश शर्मा, सतिंदर पाल सैम, काशु, राहुल बाबा, मनजीत कौर, गौरव शर्मा, विशाल, अमरजोत, पुष्पा रानी, मुहम्द हुसैद, पास्टर जॉनसन, पास्टर सरवण, जशन तथा भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here