Monday, November 2, 2026
Home Hoshiarpur 33% नीले कार्ड काटकर मान सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला...

33% नीले कार्ड काटकर मान सरकार ने गरीबों के मुंह से निवाला छीना: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्विनी गैंद, कमलजीत सेतिया, यशपाल  शर्मा, जिवेद सूद, सुरिंदर सिंह पप्पी द्वारा जारी प्रेस नोट में  कहा गया है कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है लोगों को मात्र जुमलो, गप्पों  तथा हवाई दावों के अतिरिक्त कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मान  सरकार की 1 साल की कारगुजारी  शून्य के बराबर है, एक ही बात के बारे में  10-10 बार घोषणाएं की जाती है, परंतु लोगों को कुछ नया देने की बजाय जो सुविधाएं उन्हें पहले से मिल रहे हैं, उन पर भी कैंची चला दी जाती है।

Advertisements

भाजपा नेताओं ने  कहा कि राज्य सरकार की योजना से तो पंजाब वासियों को कुछ नया मिला नहीं, परंतु गरीबों के लिए केंद्र से मिलने वाली सुविधाओं की योजना को भी सरकार अमलीजामा नहीं पहना पा रही । हाल ही में सरकार द्वारा 33 % नीले कार्डों पर कट लगाकर गरीबों को मिलने वाली सस्ते राशन जैसी मूल सुविधाओं को बंद करके उनके मुंह से निवाला छीन लिया गया है।

उन्होंने कहा कि बहुत से अमीर लोग इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं, जो कि अपने कीमती वाहनों में लादकर अपने रसूख से सस्ता अनाज ले जाते हैं। जब कि  गरीब को भूखे रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अमीरों की कीमत पर  गरीब लोगों को सस्ते अनाज की सुविधा से वंचित ना रखा जाए।  अगर मान सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो भाजपा नीले कार्डों से वंचित किए गए लोगों को लामबंद कर के एक बड़ा अभियान छेड़े गी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here