Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन होशियारपुर ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

सिविल सर्जन होशियारपुर ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ.बलविंदर कुमार डमाणा ने जिला अस्पताल में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने सिविल अस्पताल के इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीजों की स्थिति के बारे में पूछताछ की और प्रदान की जा रही सेवाओं, रोगी रिकॉर्ड के रखरखाव और चिकित्सा और पैरामेडिकल स्टाफ के कामकाज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Advertisements

उन्होंने समूह स्टाफ को अस्पताल के वार्डों और शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये। उन्होंने मरीजों के लिए जरूरी दवाओं के रिकॉर्ड की जांच की और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सिविल सर्जन ने अस्पताल के पूरे स्टाफ को कोविड नियमों का पालन करने और समय से ड्यूटी पर आने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके बाद डॉ.बलविंदर कुमार डमाणा ने सिविल अस्पताल के नशामुक्ति केंद्र का भी दौरा किया और मरीजों को दी जाने वाली दवा, साफ-सफाई और रिकॉर्ड के रखरखाव पर संतोष व्यक्त किया। अंत में सिविल अस्पताल के अंदर चल रही करसना लैब को चेक किया और मौजूदा स्टाफ को मरीजों के टेस्ट, सीटी स्कैन की रिपोर्ट समय पर देने के निर्देश दिए।इस अवसर पर डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डॉ.हरबंस कौर, सीनियर मैडिकल अफसर सिविल अस्पताल प्रभारी डा.स्वाति सीमार, सीनियर मैडिकल अफसर डॉ.मनमोहन सिंह, जिला ऐपीडिमोलाॅजिस्ट डॉ.जगदीप सिंह भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here