शानदार सेवाएं देने के लिए धनवंतरी वैद्य मंडल के अध्यक्ष सुमन सूद को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। धनवंतरी वैद्य मंडल पंजाब की एक बैठक के दौरान मंडल के सरपरस्त वैद्य परशोत्तम दास शर्मा तथा उप सरपरस्त संत निरंजन दास जी ने आयुर्वेद के प्रचार व प्रसार में शानदार सेवाएं देने के लिए मंडल के अध्यक्ष वैद्य सुमन कुमार सूद को सम्मानित किया| इस मौके पर उन्होंने कहा कि धन्वंतरी वैद्य मंडल लंबे समय से अलग-अलग स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगा रहा है और यह सब कुछ वैद्य सुमन कुमार सूद की देखरेख में किया जा रहा है| उन्होंने कहा कि वैद्य सुमन कुमार सूद ने तन मन धन से मंडल की सेवा की है|

Advertisements

उन्होंने आयुर्वेद के प्रसार के लिए दिन रात एक कर दिया| इसीलिए आज धन्वंतरी वैद्य मंडल की पहचान जनमानस में बनी हुई है| इस मौके पर वैद्य सुमन कुमार ने कहा कि उनका शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि आयुर्वेद को लोगों तक पहुंचाया जाए क्योंकि आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली द्वारा किया गया इलाज ना केवल सस्ता होता है बल्कि स्थाई होता है| इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता| लेकिन दुख की बात है कि लोग आज भी आयुर्वेद को सबसे अंत में आजमाते हैं|

जिसके चलते रोग बड़ा होता जाता है| उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह आयुर्वेद के प्रति विश्वास रखें और सबसे पहले बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली से करवाएं| इस मौके पर वैद्य बलबीर सिंह लुधियाना, वैद्य परमजीत, वैद्य निर्मल लोई, चंद्रशेखर, इंदरजीत कौर, हरजिंदर विर्क, हरदेवल सिंह, सुखविंदर समरा, हरभजन सिंह, बलजिंदर राम तथा रमेशचंद्र भी उपस्थित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here