दूसरे देशों के नेताओं ने भी माना कि मोदी के नेतृत्व में भारत जल्दी ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि मोदी सरकार की कार्यकुशलता के चलते 9 सालों में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 में स्थान से उभरकर पांचवें स्थान पर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर पहुंच गई है। अब दुनिया के सभी देश भारत की अर्थव्यवस्था की तेजी से बढ़ रही मजबूती का लोहा मान रहे हैं।

Advertisements

हाल ही में ब्रिटिश सांसद व अर्थशास्त्री लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने इस बात की स्वीकृति दी है कि जिस हिसाब से भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है उसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए अगले 25 वर्षों में भारत का भारत की जी.डी.पी 320 खरब डॉलर के आंकड़े को छू जाएगी तथा वह दुनिया की सबसे बड़ी दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

मोदी सरकार की नीतियों के चलते भारत बड़ी जल्दी दुनिया की तीन महाशक्तियों में शामिल होने जा रहा है तथा 2060 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। 2023  में भी  भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.1 % रहने का अनुमान है जो कि पहले लगाए गए अनुमान से 0.2% अधिक है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी देश भारत के साथ अपना व्यापार  खोलने के लिए उत्सुक हैं जो कि भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है। इस मौके पर भाजपा नेता व जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद तथा यशपाल शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here