Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur तरुण चुघ व नरेंद्र रैना को पुन: भाजपा की केंद्रीय टीम में शामिल किए...

तरुण चुघ व नरेंद्र रैना को पुन: भाजपा की केंद्रीय टीम में शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के द्वारा आज राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई जिसमें पंजाब के तरुण चुघ  को दोबारा पार्टी का महासचिव बनाए जाने का गौरव प्राप्त हुआ। तरुण चुघ ने पहले भी बतौर महामंत्री पार्टी के विस्तार तथा उन्नति के लिए बहुत से काम किए हैं जिन्हें देखते हुए उन्हें पुनः जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू कश्मीर से आने वाले पंजाब भाजपा के सहप्रभारी नरेंद्र सिंह रैना को भी पार्टी में पुनः सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इन दोनों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

Advertisements

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मेयर शिव सूद, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, कमलजीत सेतिया, विनोद परमार, यशपाल शर्मा, मोहित कैथ आदि ने पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर पहुंच कर नवनियुक्त केंद्रीय नेताओं को बधाई दी तथा केंद्रीय भाजपा की हाईकमान को आभार प्रकट किया

उन्होंने कहा कि तरुण चुघ के केंद्रीय टीम में बतौर जर्नल सेक्रेटरी की नियुक्त होने से देश में भाजपा और मजबूत होगी तथा पंजाब को इन दोनों नेताओं से मार्गदर्शन मिलेगा इन नियुक्तियों पर बने जश्न के माहौल पर आपस में मुंह मीठा करवाया गया तथा प्रतीकात्मक सम्मान में पुष्प गुच्छ  भी भेंट किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here