Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur क्षत्रिय करणी सेना ने घर-घर जय श्री राम नाम के ध्वज लगाने...

क्षत्रिय करणी सेना ने घर-घर जय श्री राम नाम के ध्वज लगाने की मुहिम की शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर द्वारा घर-घर श्री राम जी के नाम के ध्वज लगाने की मुहिम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं जिला भाजपा महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू विशेष तौर से उपस्थित हुए और उन्होंने करणी सेना के इस प्रयास को सराहा।

Advertisements

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय करणी सेना द्वारा किए जा रहे प्रयास से हमें धर्म से जुडऩे और आपसी एकता का संदेश मिलेगा। इस अवसर पर लक्की ठाकुर ने कहा कि पूरे पंजाब में यह मुहिम शुरु की गई है, जिसका आज होशियारपुर से शुभारंभ किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके पास श्री राम नाम का ध्वज है वह अपने घर पर जरुर लगाएं तथा जिनके पास नहीं है वह करणी सेना से संपर्क करके ध्वज प्राप्त कर सकता है।

इस मौके पर रिक्की कटारिया, मोनू कटारिया, आशू कटारिया, धीरज ग्रोवर, अर्जुन मलिक, नीरु ग्रोवर, बलवान सिंह ठाकुर, सुषमा देवी, रेनू देवी, रीना शर्मा, राकेश कुमार, निशू अहूजा, भवानी सिंह, तिलक राज, शिव कुमार, चारसी, यशपाल शर्मा एवं मुनीष शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here