Saturday, October 31, 2026
Home National जनता दरबार के दौरान तीन मामलों का हुआ निष्पादन

जनता दरबार के दौरान तीन मामलों का हुआ निष्पादन

बछवाड़ा (बेगूसराय) (द स्टैलर न्यूज़), राकेश यादव: थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरवार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल एक नये आवेदन प्राप्त हुए. जबकि पुर्व से ग्यारह आवेदन लंबित था।

Advertisements

कुल बारह आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सुमन समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा के द्वारा दोनों पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद तीन आवेदन का निष्पादन किया गया। वहीं अन्य नौ आवेदनकर्ता आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here