Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा पैरामेडिकल साइंसेज ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार का...

रयात बाहरा पैरामेडिकल साइंसेज ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेमिनार का किया आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा मैनेजमेंट कॉलेज के पैरामेडिकल साइंसेज विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर  छात्रों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल हरिंदर गिल के नेतृत्व में विभागाध्यक्ष डॉ. सुखमीत बेदी ने आए हुए मेहमान, कैरियर काउंसलर चंद्र शेखर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए, चंद्र शेखर ने पैरामेडिकल साइंसेज के पेशेवरों में  अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया ताकि वे रोगियों के साथ प्रभावी ढंग से निपट सकें।

Advertisements

इस दौरान कैरियर काउंसलर चंद्र शेखर ने कहा कि छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देना चाहिए ताकि वे उचित शिक्षा प्राप्त कर देश की प्रगति में योगदान दे सकें। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. सुखमीत ने करियर काउंसलर चंद्र शेखर का धन्यवाद किया और उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर शरणजीत कौर, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा और नवनीत मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here