Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में नवनिर्मित सीढ़ियों...

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में नवनिर्मित सीढ़ियों का किया उद्घाटन 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने दशहरा ग्राउंड होशियारपुर में एम.पी लैड योजना के तहत 15 लाख रुपये की लागत से बनी सीढ़ियों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि होशियारपुर दशहरा मैदान में मनाया जाने वाला दशहरा पूरे उत्तर भारत में लोकप्रिय है और पंजाब के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी लोग यहां दशहरा और रामलीला देखने आते हैं।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि भगवान ने उनसे यह सेवा ली है। उन्होंने कहा कि मैदान में सीढ़ियों के निर्माण से दशहरा एवं अन्य आयोजनों के अवसर पर यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने शहरवासियों को आने वाले दशहरे और दीवाली की बधाई दी और कहा कि वे कामना करते हैं कि होशियारपुर शहर तरक्की करे और यहां के निवासी खुशहाल हों।

उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर और यहां के लोगों की भलाई के लिए योगदान देना जारी रखेंगे और इस संबंध में लगातार काम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, गोपी चंद कपूर, श्री राम लीला कमेटी के पदाधिकारी और अन्य हस्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here