Sunday, November 1, 2026
Home Latest श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा ने निकाली प्रभुु श्रीराम जी के विवाह...

श्री प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा ने निकाली प्रभुु श्रीराम जी के विवाह की बारात  

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। राम जी की निकली सवारी प्रताप धर्म प्रचारिणी सभा ने निकाली प्रभुु श्रीराम जी के विवाह की बारात जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा हैरीटेज सिटी  माता सीता को पहनाने वाले गहने कपूरथला रियासत के खजाने से आते थे-शर्मा  राम जी की निकली सवारी,राम जी की लीला है न्यारी, प्रताप धर्म प्रचारणी सभा रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से गुरूबार को प्रभुु श्री राम जी के विवाह के उपलक्ष्य में एक बिशाल शोभायात्रा निकाली जिसका उदघाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति व पूर्व पार्षद सतपाल मेहरा ने अपने कर कमलों से किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, महासचिव रजिंदर वर्मा, सतीश शर्मा,  ऐडवोकेट पवन कालिया कमलजीत सिंह, कृष्ण लाल सर्राफ, राजेश सूरी, बिशंवर दास, पंडित किशन दत,  हरबंत सिंह भंडारी, मंगल सिंह, पवन लुंबा , गुलशन लुंबा,  भूपिंदर सिंह, मोती लाल पुरी,  बाबा पंडित, जोगिंदर जेके, अशोक बव्वल, रधु शर्मा ण् विनय शर्मा, अक्षत कालिया, अंकुर महाजन, तनुज महाजन, पुलकित सूरी मनीश कुमार और के अलावा शहर के गणमान्य व भक्तजन बड़ी तादाद में शामिल थे। 

Advertisements

यह शोभा यात्रा का शुभारंभ स्थानीय पंच मंदिर से प्रभुु श्री राम जी की विधिवत पूजा अर्चना के बाद ढोल नगाड़ों और बैंडबाजो के साथ हुआ और शोभायात्रा दौरान रंग बिरंगी लाईटें अपनी अदभुुत छठा बिखेर रही थी।  सभाध्यक्ष सुरिंदर शर्मा व महासचिव रजिंदर वर्मा ने वताया कि श्रीप्रताप धर्म प्रचारणी रामलीला दशहरा कमेटी पिछले कई बर्षों से प्रभु श्रीराम की बारात की शोभा यात्रा निकाल रही है और आजादी से पहले कपूरथला के महाराज जगजीत सिंह हाथी पर सवार होकर इस शोभा यात्रा की शोभा को बढाते थे और राम बारात दौरान माता सीता को पहनाने वाले आभूषन कपूरथला रियासत के खजाने से आते थे।

शोभायात्रा में प्रभु रामसीता की मनमोहक झांकी ने शहरवासियों को आकर्षित किया और दशरथ अपने रथ में अपनी प्रसन्नता जाहिर कर रहा थे और भरत और शत्रुध्न घोडों पर सवार होकर  बारात अगुवाई कर रहे नजर आए अलग-अलग मंदिरों की भजन मंडलीयों ने राम जी की निकली सवारी व रधुपति राघव राजा राम की घुनों पर कपूरथलावासियों को धार्मिेक रस में डुबो दिया और हर तरफ प्रभुु श्री राम जी के जयकारे गूंज उठे। यात्रा में भक्तजनों ने प्रभुु श्री रामसीता और लक्ष्मण की झांकी के समक्ष नतमस्तक होकर अपनी हाजरी लगवाई। शोभयात्रा शहर के विभिन्न बाजारों व चौंको में से होकर पंच मंदिर पहुच कर सपन्न हुई। भक्तजनों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद ग्रहण किया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here