Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा नेताओं ने की दशहरे के राजनीतिकरण की कड़ी निंदा

भाजपा नेताओं ने की दशहरे के राजनीतिकरण की कड़ी निंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भाजपा नेताओं ने महामऩ्त्री सुरेश भाटिया बिट्टू, ज़िला सचिव अश्विनी गैंद, यशपाल शर्मा, राजेश शर्मा, मधु सूदन तिवाड़ी आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी, ज़िला प्रशासन एवं रामलीला कमेटी श्री राम जी को भूल कर मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री जिम्पा एवं उसके प्रचार में जुटे रामलीला कमेटी द्वारा हर साल दलगत पार्टीबाज़ी से ऊपर उठकर 100 साल से भी अधिक समय से दशहरा ग्राऊंड में श्री राम लीला उत्सव मनाया जाता है जिसमेे हर पार्टी के लोग इसे अपना त्योहार समझ कर भाग लेते हैं परन्तु इस बार जो दृश्य देखने को मिला है उस से सभी लोग अचंभित है क्योंकि दशहरे का पूरा उत्सव एक तरह से प्रशासन द्वारा कब्ज़ा किया गया है तथा रामलीला कमेटी प्रशासन के आगे घुटने टेक चुकी लगती है।

Advertisements

पहले भी कई केन्द्रीय मन्त्री आदि बाहर से मुख्यातिथी के रूप में आते रहे हैं परन्तु इस बार एक षडयन्त्र के तहत मुख्यमन्त्री के आने की आहट में जहां लोगों को दशहरा देखने में कठिनाई आने के कारण निराशा होना पड़ा है । इस मेले से बहुत सारे लोगों का रोजगार भी जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आने के कारण बहुत सारी दुकानों को लगाने की आज्ञा नहीं दी गई है जिससे कई गरीब लोगों का चूल्हा तक बंद हो गया है। वहीं दूसरी तरफ दशहरे का उत्सव जो भगवान श्री राम जी की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है केवल मुख्यमन्त्री एवं स्थानीय मन्त्री के प्रचार के रूप में नज़र आ रहा है। भाजपा नेताओं ने प्रैस नोट जारी करते हुये इस बार हुये दशहरा उत्सव में हुये राजनीतिकरण की कड़ी निंदा की तथा कहा कि दशहरा उत्सव में केवल श्री राम जी की लीलाओं को ही महत्व देना चाहिए न कि राजनीतिक हस्तियों को। उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा रामलीला कमेटी के मौजूदा व्यवहार से आम सोच वाले सभी हिन्दुओं को भारी धक्का लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here