
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस राइजिंग स्टार ऑफ पंजाब की तरफ से करवाए गए गीत-संगीत मुकाबले में होशियारपुर के युवाओं ने बाजी मार कर जहां शहर का नाम रोशन किया है वहीं गायकी के क्षेत्र में नए आयाम छूने का प्रयास किया है। इवेंट के डायरैक्टर एवं संचालक संदीप कुमार ने बताया कि इस इवेंट के तहत पंजाब के 10 शहरों में आडिशन लिए गए थे तथा इसका फाइनल जालंधर में संपन्न हुआ था।


उन्होंने बताया कि इवेंट के फाइनल में पहुंचे पांच युवाओं में से तीन ने पहले तीन स्थानों पर कबजा किया, जिनमें कमलप्रीत सिंह निवासी बुल्लोवाल, राहुल निवासी शेरगढ़ तथा कस्तूरी लाल निवासी हुसैनपुर गुरु का के नाम शामिल हैं, जबकि चौथे स्थान पर कांगड़ा की शाइना व कमलप्रीत निवासी फगवाड़ा ने पांचवा स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान फाइनल में जजों की भूमिका सरकारी कालेज होशियारपुर के प्रो. हरजिंदर अमन, प्रो. रामपाल बंगा, सौरव लव, प्रो. सर्बजीत सिंह टांडा, ससोनी बत्तरा एवं मोंटी चाहल जालंधर ने निभाई। संदीप कुमार ने बताया कि इन विजेताओं को अलग-अलग मंच पर जहां गाने का मौका प्रदान किया जाएगा वहीं इनके आडियो-वीडियो सांग भी किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रो. हरजिंदर अमन ने कहा कि प्रतियोगिता पूरी तरह से पारदर्शी थी और बच्चे को उसी समय उसकी कमियां एवं खूबियों से वाकिफ करवाया जा रहा था ताकि उसके मन में किसी प्रकार की शंका न रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से गायकी के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाने वालों का मनोबल बढ़ता है।












