Saturday, October 3, 2026
Home Education जे.सी.टी. स्कूल में मनाया क्रिसमस का त्यौहार

जे.सी.टी. स्कूल में मनाया क्रिसमस का त्यौहार

crismas-celebration-JCT-chohal-School-Hoshiarpur-Punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। जे.सी.टी. मिडिल स्कूल चौहाल में क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास से स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती नीरजा भसीन के दिशानिर्देशो से आयोजित किया गया। इस मौके पर क्रिसमस के साथ नव वर्ष के आगमन की खुशी मनाई गई। इसके बाद क्रिसमस-ट्री को विद्यार्थियों द्वारा लैंपों और विभिन्न खिलौनों के साथ सजाया गया था।

Advertisements

Triangle Acadamy

इस अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सेंटा क्लाज बने बच्चों द्वारा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई और मिठाई एवं कैन्डीज़ भी बांटी गई। इसके बाद बच्चें खूब नाचे। इस मौके पर स्कूल की मुख्याध्यापिका सुनीता वालिया ने जे.सी.टी. स्कूल अपने चारों कोर मूल्यों, व्यक्तिगत निष्ठा, वैश्विक नागरीकरण, सेवा करने की बचनबद्धता के बारे में बताते हुए लगातार आगे बढऩे पर विश्वास दिलाया। सभी विद्यार्थियों ने इस आयोजन का आनन्द लिया। इस मौके पर स्कूल का समूह स्टाफ मौजूद था।

hiwi cycle

Narula Lehnga House Hoshiarpur

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here