Thursday, October 22, 2026
Home National केरल में बालुसेरी पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

केरल में बालुसेरी पुलिस स्टेशन पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

केरल (द स्टैलक न्यूज़), पलक। केरल में स्थित बालुसेरी पुलिस स्टेशन पर कुछ लोगों ने शराब के नशे में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस सबंधी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को एक बस स्टॉप पर हंगामा करने वाले गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिस के बाद बालुसेरी पुलिस स्टेशन पर कुछ शराब के नशे में धुत व्यक्तियों ने हमला  किया।

Advertisements

इस घटना के पश्चात् निधिन, राबिन बेबी और बबिनेश को  हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों कई आपराधिक मामलों में आरोपी थे। अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हमने एक बस स्टॉप पर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए शुक्रवार सुबह उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।” उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर वे रात में थाने में घुस आए और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आईपीसी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here