Monday, November 2, 2026
Home Latest जज जोहल एवं डिप्टी कमिश्नर की देखरेख में  ड्रा सिस्टम द्वारा वकीलों को...

जज जोहल एवं डिप्टी कमिश्नर की देखरेख में  ड्रा सिस्टम द्वारा वकीलों को किए गए चैंबर  अलाट

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। सब डिवीजन ज्यूडिशियल कोर्ट कंपलेक्स मुकेरियां में वकीलों के लिए बनाए चैंबरों के अलॉटमेंट के लिए आज मुकेरियां में जिला सेशन जज दिलबाग  सिंह जोहल एवं डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की देखरेख में ड्रा सिस्टम द्वारा पारदर्शिता ढंग से चैंबर अलाटमेंट किए गए।जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन मुकेरियां के अध्यक्ष कंवर विवेक ने बताया कि चैंबर अलॉटमेंट के लिए रखे गए इस कार्यक्रम में जिला सेशन जज दिलबाग सिंह जोहल एवं डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की देखरेख में ड्रा सिस्टम द्वारा पारदर्शिता व शांतिपूर्ण ढंग से 90 वकीलों को चैंबर अलाट किए। वकीलों में भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि नए ज्यूडिशियल कोर्ट का जल्द ही उद्घाटन होने के बाद कोर्ट का सारा कामकाज नई कोर्ट शिफ्ट हो जाएगा।

Advertisements

इस मौके सब डिवीजन मुकेरियां के सिविल जज अमरदीप सिंह बैंस, सिविल जज राजिंदर सिंह तेजी, सिविल जज आरती शर्मा के अतिरिक्त बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंत भल्ला, महासचिव एडवोकेट सुच्चा सिंह, एडवोकेट दिवाकर महाजन, एडवोकेट नवदीप सिंह सहोता, एडवोकेट सुरेंद्र मन्हास, एडवोकेट गुरुदेव ठाकुर, एडवोकेट सूरज मोहन पाराशर एडवोकेट हरपाल सिंह एडवोकेट साहब सिंह, एडवोकेट लाल सिंह, एडवोकेट मदन लाल शर्मा, एडवोकेट आरके जसवाल, एडवोकेट अश्विनी ठाकुर, एडवोकेट प्रभदीप सिंह, एडवोकेट अरुण शर्मा, एडवोकेट अभिषेक शर्मा, एडवोकेट संदीप गिल के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here