स्वर्णकार संघ ने भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मयंक का किया सम्मान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट- गुरजीत सोनू। मयंक शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनने पर स्वर्णकार संघ की तरफ से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय भल्ला, विशाल ठाकुर द्वारा मयंक शर्मा उन्हें सम्मान देते हुए कहा कि पार्टी की तरफ से एक मेहनती व ईमानदार व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपकर साबित किया है कि पार्टी में हर एक मेहनती व ईमानदार व्यक्ति को उसका बनता हुआ सम्मान दिया जाता है।

Advertisements

इस मौके पर पंकज शर्मा, पंडित संदीप शर्मा, मनोज शर्मा, मनमिंदर सिंह (सोना )और टिंकू शर्मा उपस्थित थे । इस पर मयंक शर्मा ने कहा कि वह मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा पार्टी की गतिविधियों को वह लोगों तक जरूर पहुचाएंगे ताकि लोग पार्टी की नीतियों का लाभ प्राप्त कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here