Saturday, October 17, 2026
Home National योजना का लाभ लेने से कोई पात्र वंचित न रहे इस पर...

योजना का लाभ लेने से कोई पात्र वंचित न रहे इस पर केंद्र ने लगाया पूरा ज़ोर: धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि  केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाए यह बात सुनिश्चित करने के लिए केंद्र ने पूरा जोर लगाया है। पंचायत पंचायत पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का यही प्रमुख उद्देश्य है पहले योजना की जानकारी दो फिर जो व्यक्ति लाभ लेने से छूट गया है उसका आवेदन करवा कर उसको लाभ दिलाओ। पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल सोमवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मनवी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित गांव वासियों और पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि कोई व्यक्ति उसे योजना का लाभ लेने से छूटा ना रहे ताकि शतप्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कर योजना अपने स्वरूप की पूर्णता को पा जाए। 

Advertisements

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार हम ऐसी सरकार देख रहे हैं जो चलाई गई जनकल्याण की योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के लिए खुद पंचायत पंचायत घूम रही है। सब लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंच चुका है यह सुनिश्चित किया जा रहा है और यदि कोई लाभ लेने से वंचित अभी तक रह गया है तो उसे लाभ पहुंचाने के लिए प्रक्रिया के अनुरूप आवेदन पत्र भरवाया जा रहा है।

यदि किसी को अभी तक उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया है तो वह फॉर्म भरे। अभी 75 लाख गैस कनेक्शन और मिलेंगे। जिनका आयुष्मान भारत कार्ड अभी तक नहीं बना है वह उसके लिए आवेदन करें 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में हो जाएगा। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की विस्तार पूर्वक केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपलब्ध करवाई जा रही है। सबको यह जानकारी प्राप्त करनी चाहिए योजना को समझना चाहिए और आगे अपने आस पड़ोस में अपने रिश्तेदारों को अपने जाने वालों को इन योजनाओं के बारे में बताना चाहिए। 

केंद्र द्वारा चलाई हुई सभी योजनाओं की जानकारी पुस्तिका के रूप में भी यहां उपलब्ध करवाई जा रही है यह पुस्तिका यहां से प्राप्त कर हम योजनाओं के बारे में जान सकते हैं और आगे तक जानकारी पहुंचा सकते हैं। जो भी व्यक्ति वंचित है और इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का पात्र है उस तक यह योजना जरूर पहुंचे ऐसा सबक प्रयास रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here