शिवसेना अखंड भारत पटेल चौक से 22 जनवरी को निकालेगी भगवा मार्चः सुभाष

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसको लेकर पूरे देश भर में उसे दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा। जिसको लेकर आज जालंधर सर्किट हाउस में शिवसेना अखंड भारत की ओर से एक विशेष बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुभाष सौंधी ने बताया कि 22 जनवरी को जहां पूरा देश भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बने मंदिर के उद्घाटन की खुशियों को मना रहे होंगे। वही जालंधर के पटेल चौक के पास स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड से 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे एक भगवा मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च पटेल चौक से शुरू होकर बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक से होती हुई लव कुश चौक में समापन होगी। जिसमें 500 से अधिक शिव सेना अखंड भारत के सदस्य अपने साथियों सहित इस मार्च में शामिल होंगे। इस दौरान पूरे रास्ते में 301 किलो लड्डू प्रभु श्री राम भक्तों को बांटे जाएंगे। बैठक को संबोधित करते हुए शिवसेना अखंड भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन कपिल वर्मा ने कहा कि उस दिन पूरे जालंधर शहर में प्रभु श्री राम के जयकारों से गूंज उठेगा।
इस मीटिंग में नेशनल चेयरमैन कपिल वर्मा, नेशनल यूथ प्रेसिडेंट सुभाष सौंधी, राष्ट्रीय राष्ट्रीय उप प्रधान हरजिंदर सिंह बिल्ला, पंजाब प्रधान चांद प्रकाश, पंजाब प्रवक्ता मांगा शाह जी, पंजाब युवा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश, सुनील कुमार (टीटू) पंजाब सलाहकार,सुरजीत राय जनरल सैक्ट्री पंजाब, पंजाब युवा प्रधान विवेक कौशिक, पंजाब उप प्रधान वरिंदर शर्मा, पंजाब व्यापार सेल चेयरमैन अरुण वर्मा, उप प्रधान व्यापार विंग सुखदेव शर्मा, जिला प्रधान बंटी भंडारी, जिला प्रभारी उमेश बहल, जिला, चेयरमैन मनजीत ठाकुर, जिला उप प्रधान शिवम पंसारी, जिला यूथ चेयरमैन सचिन सोनी,विनय हंस, गुरदीप सिंह बिट्टू, अभी, प्रितपाल खाक, राहुल,अनिल, अखिल,पंकज,सुमित, सुखदेव शर्मा, अरुण वर्मा, रिंकू सहगल, विजय सहगल, वरूण भट्टी,गगू, ऐके,गुरप्रीत, विजय कुमार, दौलत राम, दीपक कुमार, कशिश मदान, हर्ष वधवा,जतिन,बंटी,शिवम, चिनू, सरबजीत, राजेंद्र, विवेक व अन्य साथी मौजूद रहे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here