Monday, October 19, 2026
Home Latest श्रद्धापूर्वक शुरू हुआ छठ पर्व, मांगलिक गीत गाते हुए मिट्टी के चुल्हे...

श्रद्धापूर्वक शुरू हुआ छठ पर्व, मांगलिक गीत गाते हुए मिट्टी के चुल्हे व गेंहूं सुखाती दिखीं महिलाएँ

बछवाड़ा/बेगूसराय (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: राकेश कुमार। लोक आस्था का पर्व छठ नहाय खाय के साथ शुरू हो गया। प्रखंड के सभी गावों में लोक आस्था के इस पर्व में साफ-सफाई एवं शुद्धता-स्वच्छता का वर्तियों द्वारा काफ़ी ध्यान रखा जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर पर्व के दुसरे दिन होने वाले खरना को लेकर मोहल्लों में गेंहू को अच्छी तरह से धोकर सुखाया जा रहा है।

Advertisements

खरना हेतु बनने वाले भोज्य पदार्थ के लिए मिट्टी के नये चुल्हे बनाए जा रहे हैं तथा उन्हें सुखाया जा रहा है। वर्तियों का मानना है कि दैनिक उपयोगी चुल्हे में खरना का भोज्य पदार्थ बनाने से पर्व स्वच्छता एवं शुद्धता भंग होती है।

चुल्हे बनाने एवं गेंहूं सुखाने के समय महिलाओं द्वारा छठ एवं मांगलिक गीतों का उच्चारण करने से सम्पूर्ण बछवाड़े का माहौल भक्तिमय हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here