गणतंत्र दिवस पर जवानों ने समुद्र तल से 18000 फिट ऊपर फहराया तिरंगा

कारगिल (द स्टैलर न्यूज़)। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर जवानों ने समुद्र तल से 18000 फिट ऊपर माइनस 30 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया। हमारे जवानों की यही भावना है, जो देश के लिए सभी बाधाओं का सामना करती है और हमारी रक्षा करती है। हमारे देश के जवानों में यही जजबा उन्हें दुश्मनों से टकराने में मदद करता है और देश की सुरक्षा करनें में मदद करता है। हमारे उत्साही सैनिकों की बदौलत, लद्दाख से औली तक, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सबसे कठिन मौसम की स्थिति में भी गर्व के साथ लहराता रहा।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here