Tuesday, October 20, 2026
Home National एनसीबी को मिली सफलता, प्रोड्यूसर जफर सादिक मादक पदार्थों से गिरफ्तार

एनसीबी को मिली सफलता, प्रोड्यूसर जफर सादिक मादक पदार्थों से गिरफ्तार

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु में एनसीबी को बड़ी सफलता मिमिमिली है। जहां जफर सादिक को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जफर सादिक साउथ के फिल्म प्रोड्यूसर हैं जिन्हें एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसका नेटवर्क भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया तक फैला हुआ है। जफर सादिक भी डीएमके से थे। जफर सादिक को भी कुछ दिन पहले डीएमके ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। तमिलनाडु में डीएमके सत्ताधारी पार्टी है।

Advertisements

बता दें कि इससे पहले जफर सादिक के करीबियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ की गई और उसके बाद एनसीबी जफर सादिक तक पहुंच गई। जफर सादिक एक बड़े फिल्म निर्माता हैं। वह एक बड़े बिजनेसमैन हैं। मादक पदार्थों की तस्करी से उसने जो पैसा कमाया, उसका इस्तेमाल फिल्में बनाने में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here