श्री राम भवन में 9 अप्रैल से शुरु होगा 47वां श्री राम नवमी महोत्सवः हरीश सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल होशियारपुर की ओर से 47वां श्री राम नवमीं महोत्सव का आयोजित किया जा रहा है। जिसकी समस्त तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जानकारी देते हुए प्रधान हरीश सैनी ने बताया कि 9 से 17 अप्रैल तक दिव्य श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव दौरान सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक साध्वी सुश्री किशोरीदासी जी श्री राम कथा का रसपान कराएंगी। रोजाना कथा उपरांत भंडारा लगाया जाएगा।

Advertisements

श्री सैनी ने बताया कि 17 अप्रैल को श्री राम नवमी महोत्सव पर श्री सुंदर काण्ड जी का सामूहिक पाठ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा तथा इस उपरांत कन्या पूजन एवं ब्रह्म भोज उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने नगर निवासियों से आह्वान किया कि वह तय समयानुसार पहुंचकर कथा रसपान करके आयोजकों को कृतार्थ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here