Monday, October 19, 2026
Home International हांगकांग में इमारत में आग लगने से 5 की मौत, 27 घायल

हांगकांग में इमारत में आग लगने से 5 की मौत, 27 घायल

हांगकांग (द स्टैलर न्यूज़)। हांगकांग में एक बड़ी इमारत में आग लगने से करीब 5 लोगों की मौत हो गई है और 27 अन्य घायल हो गए हैं। हांगकांग के जॉर्डन में “न्यू लकी हाउस” नामक इमारत में लगी आग को सुबह बुझा लिया गया। इमारत के अंदर लोग अभी भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह सात बजकर 53 मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि तीन पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट सहित स्थानीय मीडिया ने कहा कि आग इमारत की पहली मंजिल पर एक जिम में लगी। प्रशासन के मुख्य सचिव एरिक चैन ने कहा कि वह आग की घटना से स्तब्ध और दुखी हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here