Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur वेरका बूथ पर मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व

वेरका बूथ पर मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी -कम- एसडीएम प्रीत इंदर सिंह बैस, ज़िला शिक्षा अधिकारी सेकंडरी गुरिंदरजीत कौर तथा चुनाव कानूगो हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप नोडल अधिकारी प्रिंसिपल राकेश कुमार तथा सहायक स्वीप नोडल अधिकारी लेक्चरर संदीप कुमार सूद ने आज अलग अलग स्थानों पर जा कर लोगो को मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसी कड़ी के तहत उन्होंने अज्जोवाल के वेरका बूथ पर मतदाताओं को जागरूक करते कहा कि चुनाव का दिन अब बिल्कुल करीब आ गया है।

Advertisements

भारतीय संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। जिसका हमने मतदान वाले दिन उपयोग करना है। क्योंकि लोकतंत्र में एक-एक वोट कीमती होता है। हमें इस बात का गर्व  होना चाहिए कि देश की सरकार चुनने में हमारी भागीदारता सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि हमारे एक-एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होगा। हमें अपना ही नहीं अपने पारिवारिक सदस्यों और जान पहचान वालों का भी वोट हर हाल में पोल करवाना चाहिए। कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए उन्होने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर कई प्रकार की व्यवस्था की हुई है। जब सभी लोग लोकतंत्र के त्यौहार को बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ मना रहे हैं तो हमें भी अपनी भागीदारी हर हाल में सुनिश्चित करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here