Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal सुजानपुर से कैप्टन रणजीत और बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल की जीत

सुजानपुर से कैप्टन रणजीत और बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल की जीत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः रजनीश शर्मा। जिला की दो विधानसभा सीटों 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के लिए हुए उपचुनावों में सुजानपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह ने 2440 मतों से जीत दर्ज की। मंगलवार को हुई मतगणना में उन्हें कुल 29529 वोट मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेंद्र राणा को 27089 वोट मिले। एनसीपी के रविंद्र सिंह डोगरा को 334, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल राणा को 134, राजेश कुमार को 46, शेर सिंह को 71 वोट मिले। जबकि, 241 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान नहीं किया और नोटा का बटन दबाया। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस के 517 मत रद हो गए।

Advertisements

उधर, विधानसभा क्षेत्र 39-बड़सर में भाजपा के इंद्र दत्त लखनपाल 2317 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें कुल 32174 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के सुभाष चंद ढटवालिया को 29857 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी विशाल शर्मा को 430 मत मिले। जबकि, 310 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here