
गढ़शंकर (द स्टैलर न्यूज़)। पंडित किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने की खुशी में उनके पैतृक गांव भिवानीपुर में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लड्डू बांटे। इस मौके पर एडवोकेट पंकज किरपाल ने कहा कि पंडित किशोरी लाल शर्मा की जीत से पूरे गढ़शंकर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

उन्होंने कहा कि पंडित किशोरी लाल शर्मा ने भारी बहुमत से अमेठी सीट जीतकर गांधी परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पंडित किशोरी लाल शर्मा के सम्मान में भिवानीपुर में एक समारोह आयोजित किया जाएगा इस मौके पर प्रणव किरपाल, मंजीत सिंह, हरजिंदर सिंह सरपंच भी मौजूद थे।












