
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग। ड्रीम डांस अकैडमी की ओर से चल रहे समर कैंप में बच्चों के लिए एकेडमी में ही पूल पार्टी का आयोजन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए ड्रीम डांस एकेडमी से मिस्टर हनी तथा हरमनप्रीत कौर ने बताया कि 2 दिन पहले बच्चों को नूरपुर बेदी के पास स्थित बरोटा फॉर्म में ले गए थे जहां बच्चों ने पूल में खूब मजा किया था इसलिए बच्चों की मांग पर उन्होंने एकेडमी में ही दोबारा से पूल पार्टी का आयोजन किया जिसमें सभी बच्चों ने खूब मजे लिए।













