Sunday, October 18, 2026
Home Jammu & Kashmir कार खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

कार खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिला के कोड़ी इलाके में एक ऑल्टो कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाव कार्य को शुरू किया। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ इसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

Advertisements

माना जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी यह बात भी सामने नहीं आई है कि ये सभी कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। मामले की जांच जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here