Monday, October 19, 2026
Home Latest नीट मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक कर दिया गया स्विच ऑफ,...

नीट मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक कर दिया गया स्विच ऑफ, सांसद हुड्डा ने लगाया आरोप

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नीट मुद्दे पर राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया। यह आरोप कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लगाया। उन्होंने कहा कि नीट पर चर्चा की मांग के दौरान राहुल गांधी का माइक बंद किया गया। नेता विपक्ष का माइक बंद करना शर्मनाक है। सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। राहुल को एक मिनट नहीं बोलने दिया गया। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खराब हो गया है।

Advertisements

नीट परीक्षा में पेपर लीक हुआ था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे को सदन में उठाया गया तो माइक बंद कर दिया गया। अगर विपक्ष के नेता का माइक बंद कर दिया जाएगा तो इसको लेकर अन्य सांसदों में गुस्सा तो होगा। उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि इस मुद्दे पर जल्दी ही चर्चा की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here