Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur मोदी के कार्यकाल में देश के सभी वर्गों का सामाजिक व आर्थिक...

मोदी के कार्यकाल में देश के सभी वर्गों का सामाजिक व आर्थिक उत्थान हुआ: एडवोकेट बागी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्वी मंडल प्रभारी एडवोकेट डीएस बागी की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में हुई। इस मौके पर बैठक में मंडल के विस्तार के संबंध में पदाधिकारी से जानकारी ली गई। इस मौके पर उन्होंने मंडल के पदाधिकारी को मोदी जी द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कहां ताकि लोगों द्वारा आगामी लोकसभा 2024 के चुनाव में मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। उन्होंने आगे कहां के देश के हर वर्ग के लोग मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं।

Advertisements

क्योंकि मोदी द्वारा अपने दोनों कार्यकाल में देश के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उनके उत्थान के लिए बहुत सारी योजनाएं लेकर आए जिससे लोगों का सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हुआ एवं मोदी के कार्यकाल में हमारा देश अंतरराष्ट्रीय सत्र पर भी बुलंदियों को शुह रहा है। बैठक में पूर्वी मंडल के प्रधान प्रेम बजाज एवं मंडल महामंत्री जगमोहन नरूला एवं उपाध्यक्ष रविकांत भल्ला, जशु जैन, सोनू जोशी, अरुण जैन, कमल सैनी प्रधान युवा मोर्चा पूर्वी मंडल आदि उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here