Monday, November 2, 2026
Home Himachal तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप को मारी टक्कर, टोल कर्मी...

तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और पिकअप को मारी टक्कर, टोल कर्मी घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल के गरामौड़ा टोल प्लाजा पर एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है। जहां तेज रफ्तार कैंटर ने टोल बूथ और एक पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालकों संग बूथ पर बैठे टोल कर्मियों को भी चोटे पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब नंबर का यह कैंटर सुंदरनगर से टमाटर लोड करके गुजरात जा रहा था कि गरामौड़ा टोल प्लाजा के निकट चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

Advertisements

इसके चलते कैंटर पहले टोल बूथ से जा टकराया और उसके बाद अपने से आगे चल रही टमाटर से ही लोड राजस्थान नंबर की पिकअप जीप को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान दोनों वाहन पलट गए तथा उनमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। चालक के अनुसार हादसा कैंटर की ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here