Friday, October 30, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 4000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी काबू

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 4000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी काबू

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध चल रही मुहिम दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज माल हलका दौलतपुर, जि़ला पठानकोट में तैनात पटवारी अकशदीप सिंह को 4 000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के दोष के अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए राज्य  विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी को जगजीत सिंह निवासी गाँव ढक्की, जि़ला पठानकोट की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisements

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया कि उसकी जद्दी ज़मीन का इंतकाल करने बदले उक्त मुलजिम ने उससे  4 000 रुपए रिश्वत की माँग की। इस शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से  4,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंधी उक्त मुलजिम के विरूद्ध फ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भृष्टाचार रोक थाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा और इस मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here