Friday, October 30, 2026
Home Himachal बीएसएफ की वर्दी में 3 संदिग्ध व्यक्तियों की हुई पहचान

बीएसएफ की वर्दी में 3 संदिग्ध व्यक्तियों की हुई पहचान

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल की इंदौरा सरहद के साथ लगते पंजाब के नंगलभूर में बीएसएफ की वर्दी में नजर आए 3 अज्ञात संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में बड़ी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा थी, वह सच में बीएसएफ के जवान है। इस संबंध में सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि उक्त व्यक्तियों की पहचान बी.एस.एफ. की 127 बटालियन के जवानों के रूप में हुई हैं।

Advertisements

कश्मीर फ्रंटियर ग्रुप में एक संदेश प्राप्त हुआ है, जिससे पता चला है कि जो 3 व्यक्ति राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जम्मू-पठानकोट-जालंधर) पर स्थित नंगलभूर में रुके थे और जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है, उनमें से एक दारमिकी जेम्स और दूसरा अमीनुल इस्लाम है, जो 15 दिनों की छुट्टी पर है जबकि तीसरा व्यक्ति अचल शर्मा हैं, जो 27 दिन की अर्जित छुट्टी पर हैं। तीनों एक सिविल वाहन किराए पर लेकर जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here