Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur गोरा थापर पर हुए हमले के विरोध में घंटाघर चौंक में खालिस्तान...

गोरा थापर पर हुए हमले के विरोध में घंटाघर चौंक में खालिस्तान व आतंकवाद का फूंका जायेगा पुतला: जावेद खान/चग्गरां

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिन्दुस्तान तथा शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक संयुक्त मीटिंग होशियारपुर में हुई। इस मीटिंग में बजरंग दल हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के.चगरां और शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने लुधियाना में संदीप गोरा थापर के ऊपर कातिलाना हमले की कड़ी निंदा की। इस अवसर पर जे.के.चगरां और जावेद खान ने कहा कि जो लुधियाना में संदीप गोरा थापर पर हमला हुआ हे उसकी ज़िम्मेदारी लुधियाना प्रशासन और पंजाब सरकार की बनती है। आम आदमी पार्टी की सरकार तथा पंजाब का खुफिया तंत्र बिल्कुल नाकारा हो चुका है। हिन्दुओं की सुरक्षा करने में पंजाब सरकार नाकाम रही है तथा सरकार का रैफरंडम 2020 अब खुलकर सामने आ गया है।

Advertisements

खालिस्तान की मांग करने वाले देश विरोधी सोच रखने वाले तत्व इस समय पूरी तरह हिन्दुओं को निशाना बना रहे हैं। इस अवसर पर मौजूद गनमैन द्वारा अपनी ड्यूटी न निभाना लुधियाना प्रशासन की सोची समझी साजिश है। इस अवसर पर जे.के.चगरां और जावेद खान ने कहा कि कल खालिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंक प्रदर्शन घंटाघर में 12.30 बजे किया जायेगा। सभी हिन्दु संगठनों से अपील है कि भारी संख्या में वहां पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here