Thursday, October 29, 2026
Home Latest फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर 3 गिरफ्तार, बगैर अनुमति के निकाला जा रहा...

फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर 3 गिरफ्तार, बगैर अनुमति के निकाला जा रहा था जुलूस

बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार के नवादा जिले से एक खबर सामने आई है। जहां एक जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकरीबरांवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी महेश चौधरी ने कहा कि पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। इसकी एक वीडियों भी सामने आया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वीडियो में कुछ लोगों को धमौला क्षेत्र में मुहर्रम से पहले एक जुलूस के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराते हुए देखा गय़ा।  जिसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित अधिकारियों से जरूरी अनुमति लिए बगैर जुलूस निकाला गया था। उन्होंने कहा कि झंडा जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here