
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों व गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली सडक़ें, गलियां व अन्य आधारभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वे आकाश नगर वेलफेयर सोसायटी को विकास कार्यों संबंधी 1 लाख रुपए का चैक सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आकाश नगर वेलफेयर सोसायटी इलाके के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी सोसायटी की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर वहां की जरुरत के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इस संबंध में इलाके के लोगों की मांग को पहल दी जा रही है ताकि लोगों तक सही समय पर हर सुविधा पहुंचे। पार्षद विजय अग्रवाल, न्यू गौतम नगर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान तेजिंदर ओहरी, कौशल खुल्लर, रमन मल्होत्रा, पवन पसान, विष्णु सूद, ओंकार सिंह, जसवंत सिंह, अमित शर्मा, सुनंदन शर्मा, शगुन मुरगई, राकेश सूद, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद भी मौजूद थे।












