Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur 31 व 42 नं वार्ड में 29 लाख की लागत से हो...

31 व 42 नं वार्ड में 29 लाख की लागत से हो रहा है ट्यूबवेल का निर्माणः मंत्री जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूरे प्रदेश में हर घर तक पीने वाला साफ पानी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस उद्देश्य को लेकर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और वार्डों की डिमांड के हिसाब से वहां पीने वाले पानी के ट्यूबवेल लगवाए जा रहे हैं। वे वार्ड नंबर 31 व 42 के लिए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।

Advertisements

करीब 29 लाख रुपए की लागत से लग रहे ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू करवाने के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का आभार जताया जिनके चलते प्रदेश में सभी पैंडिंग कार्य पहल के आधार पर पूरे किए गए हैं। उन्होंने इलाका निवासियों को विश्वास दिलाया कि इलाके में हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे पानी का सदुपयोग करें और इसे व्यर्थ न बहाएं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना भी हमारी प्राथमिकता है। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नगर निगम के प्रयासों से जल सप्लाई विभाग की ओर से यह ट्यूबवेल लगाया जा रहा है, जिसका फायदा यह है कि बोर की गहराई के साथ-साथ पानी की जांच भी हो रही हैं, क्योंकि पंजाब में जल सप्लाई विभाग के पास पानी की जांच करने के लिए बहुत अच्छी लैब है। उन्होंने मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने होशियारपुर को जल सप्लाई व सिंचाई के ट्यूबवेल देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लोगों की मांग के अनुसार पीने के पानी के अलावा सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाए गए हैं।  इस अवसर पर पार्षद मोनिका  कतना, पार्षद दृपन सैनी, बलविंदर कतना, सतपाल, जय राम, संजीव, सुरजीत राय, मोहन लाल, राजकुमार, विक्की, माणिक आनंद, आशु आनंद, वीके पराशर, डॉ मंडियाल, नीता के अलावा अन्य मोहल्ला निवासी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here