Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur सेहत विभाग गैर कानूनी तौर पर नशीली गोलियां और कैप्सूल बेच रहे...

सेहत विभाग गैर कानूनी तौर पर नशीली गोलियां और कैप्सूल बेच रहे मैडिकल स्टोरों के खिलाफ सख्त कारवाई करे: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय युवा प्रभारी बंटी जोगी के दिशा निर्देशानुसार कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में बलविंदर डूमाना, सिवल सर्जन होशियारपुर को मैडिकल स्टोरों द्वारा गैर कानूनी तौर पर नशीली गोलियों आरै कैप्सूलों की बिक्री के खिलाफ एक मांग पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है जिससे नशे पर काफी हद तक लगाम लग गई है परन्तु कुछ मैडिकल स्टोर वाले डाक्टर की पर्ची के बिना गैर कानूनी तौर पर युवाओं को नशीली गोलियां और कैप्सूल बेच रहें हैं और युवा पीढ़ी को नशे की तरफ धकेल कर पंजाब के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन की मेहनत पर भी पानी फेर रहे हैं।

Advertisements

उन्होने सिवल सर्जन से मांग की कि सेहत विभाग मैडिकल स्टोरों की लगातार चैकिंग करे और दोषी पाये जाने वाले मैडिकल स्टोरों के लाईसैंस रद्द किए जायें और इनके खिलाफ सख्त कानूनी कारवाई की जाये ताकि  पंजाब के युवाओं को नशे के इस दल-दल से बचाया जा सके। इस अवसर पर सिवल सर्जन ने आशवासन दिया कि वह जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर मैडिकल स्टोरों की जांच करवायेंगे और दोषी पाये जाने वाले कैमिस्टों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाई करेंगे। इस अवसर पर सिटी यूथ प्रधान सरवण मसीह, यूथ प्रधान लाडी, सरबजीत साबी आदि भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here