Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur ललिता अरोड़ा ने संभाला डीईओ सेकेंडरी का पदभार, स्टाफ ने दी बधाई

ललिता अरोड़ा ने संभाला डीईओ सेकेंडरी का पदभार, स्टाफ ने दी बधाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से बदलकर होशियारपुर तैनात हुईं ललिता अरोड़ा ने आज जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) का पदभार संभाल लिया है। उनके पदभार संभालने दौरान स्टाफ सदस्यों, अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपलों , लैक्टरारों एवं अध्यापकों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर ललिता अरोड़ा ने कहा कि सभी के साथ तालमेल एवं सहयोग से कार्य किया जाएगा और स्कूलों एवं स्कूल शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए सार्थक ढंग से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री और होशियारपुर के विधायक व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा का वह धन्यवाद करती हैं, जिन्होंने उन्हें होशियारपुर में सेवाएं प्रदान करने का मौका दिया है और वह विश्वास दिलाती हैं कि वह अपना कर्तव्य पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाने का पूरा-पूरा प्रयास करेंगी।

Advertisements

इस मौके पर डीईओ ललिता अरोड़ा के पति जतिंदर कुमार, डिप्टी डीईओ धीरज शर्मा, स्कूल शिक्षा सुधार कमेटी के इंचार्ज प्रिंसिपल शैलेन्द्र ठाकुर, प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा, धरमिंदर सिंह, सुनील कुमार, जसवीर तलवाड़ा, ले. संदीप सूद, शरनदीप कौर, रजनीश गुलियानी, ले. अमर सिंह, प्रितपाल सिंह चौटाला, जीटीयू (वी) के महासचिव लेक्चरार कमल किशोर, प्रिं. गुरप्रीत सिंह अत्तोवाल, भारत भूषण, राकेश कुमार, तरलोचन सिंह, सलिंदर सिंह, रमनदीप कौर, मर्दला शर्मा, विशाली चड्ढा, चंद्रमोहन वर्मा, प्रिं. मलकीत कौर, प्रि. हरजीत सिंह, प्रि. करन शर्मा, अशोक कालिया, रविंदर कुमार, बलदेव सिंह, पवन कुमार, पंकज कुमार, जसपाल सिंह. मलकीत सिंह जौहल, सवरन सिंह, हरजीत सिंह व अवतार सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे अध्यापक साथियों ने डीईओ ललिता अरोड़ा का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here