Friday, October 30, 2026
Home Himachal यहां शिकायत के बावजूद भी हल नहीं हुई पानी की समस्या, मुख्यमंत्री...

यहां शिकायत के बावजूद भी हल नहीं हुई पानी की समस्या, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला हमीरपुर के तहत गांव भुराना व तरीगढ़ के ग्रामवासी कई महीनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पानी न होने के चलते इनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ग्राम वासियों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया लेकिन विभाग पर दो दिन असर हुआ और स्थिति फिर वैसे की वैसी हो गई। वहीं, ग्राम वासियों का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया तथा कई बार विभाग के अधिकारियों को भी दूरभाष के जरिए अपनी समस्याएं बताईं, लेकिन विभाग ने दो-तीन दिन ही उनकी समस्याओं का समाधान किया। उसके बाद फिर से कभी चार दिन तो कभी हफ्ता भी पानी के लिए जूझना पड़ा। ग्राम वासियों का कहना है कि उन्हें एक पानी का टैंक बनवाया गया है लेकिन उस टैंक से आगे कनेक्शन देना विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दिया, जिससे कि ग्राम वासियों को मिलने वाले पानी की मात्रा पहले से भी काफी कम हो गई है।

Advertisements

काफी परेशानी के बाद ग्रामवासियों अमी चंद, सुरेश कुमार, मदन चौहान, महेंद्र सिंह, शारदा देवी, अश्विनी कुमार, परसराम, वनिता, पिंकी, सुशील कुमार, अमित कुमार, शकुंतला देवी, कमला देवी, चंचला देवी, निशा देवी आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में कहा है कि कई महीनों से पानी न होने के चलते रोजमर्रा का जीवन व्यतीत करना भी काफी मुश्किल हो गया है। कई बार तो लोगों की खातरियों से पानी लाना पड़ रहा है। कई घरों में काफी बूढ़े बुजुर्ग है उन्हें खातरियों से पानी लाना काफी मुश्किल हो जाता है। ग्राम वासियों ने विभाग से जाकर भी अपनी समस्या सुनाई लेकिन वहां से भी कोई उचित जवाब न मिलने पर ग्राम वासियों ने मुख्यमंत्री से उचित कार्यवाही पर अपना विश्वास जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here