Tuesday, October 20, 2026
Home Latest फरीदाबाद के अंडरब्रिज में भरे बरसाती पानी में डूबी गाड़ी, 2 की...

फरीदाबाद के अंडरब्रिज में भरे बरसाती पानी में डूबी गाड़ी, 2 की मौत

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फरीदाबाद में अंडरब्रिज में भरे बरसाती पानी में एक्सयूवी 700 गाड़ी के डूबने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस दौरान एचडीएफसी के बैंक मैनेजर और कैशियर की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विराज द्विवेदी बतौर और पुण्यश्रेय शर्मा के रुप में हुई है। बताया जा रहा  है कि बीते कल पूरे दिन बरसात हुई थी, इसी के चलते विराज द्विवेदी उन्हें बैंक मैनेजर की एक्सयूवी 700 गाड़ी में छोड़ने के लिए आ रहे थे। विराज को बैंक मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा के घर रुकना था और सुबह उन्हें किसी काम से दिल्ली निकलना था, लेकिन जैसे ही वह ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के पास आए तो उसके नीचे काफी पानी भरा हुआ था।

Advertisements

जहां पर कोई भी बैरिकेटिंग नहीं लगी हुई थी। जिस कारण उन्हें यह अनुभव नहीं हुआ कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे इतना पानी है कि उनकी गाड़ी पानी के में डूब जाएगी। विराज ने इस पानी से गाड़ी को निकालने की कोशिश की लेकिन पानी अधिक होने के कारण गाड़ी चलते-चलते बंद हो गई और गाड़ी को लॉक लग गया। गाड़ी में पानी भर गया, जिसके चलते उन दोनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here