Tuesday, October 20, 2026
Home Latest भाजपा नेता की पत्नी 15 साल छोटे सिपाही के संग हुई फरार

भाजपा नेता की पत्नी 15 साल छोटे सिपाही के संग हुई फरार

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)।  भदोही से एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता की पत्नी व महिला नेत्री अपने ही घर में किराए पर रहने वाले सिपाही के संग फरार हो गई। भाजपा नेत्री के दो बच्चे हैं। एक बीस साल की बेटी है और दूसरा सात साल का बेटा है। बेटे को भी भाजपा नेत्री अपने साथ ले गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोपीगंज नगर क्षेत्र के भाजपा नेता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहता था।

Advertisements

उसी दौरान उनकी पत्नी को सिपाही ने अपने जाल में फंसा लिया। पत्नी की कुछ गलत तस्वीरें और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। इसकी जानकारी हुई तो किरायदार को अपने घर से निकाल दिया था। इधर अपनी पत्नी को भी बहुत समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। सिपाही को घर से निकालने के बाद वह हम लोगों से रंजिश रखने लगा और षडयंत्र रचने लगा। जिस कारण उसने इस षड्यत्र को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here