
कठुआ (द स्टैलर न्यूज़)। कठुआ जिले के डग्गर सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जा रहा है कि एक इको कार गहरी खाई में गिर गई है। इस हादसे में पांच महीने के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दंपत्ति बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई थी। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
Advertisements













