Thursday, October 29, 2026
Home Latest घरेलू विवाद के कारण 34 वर्ष युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

घरेलू विवाद के कारण 34 वर्ष युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। तरनतारन में एक युवक द्वारा घरेलू विवाद के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान नितिन उर्फ ​​मोनू उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नितिन की शादी गुरविंदर कौर से हुई थी और शादी के बाद से ही दोनों में घरेलू विवाद होने लगा। दोनों के बीच झगड़े के दौरान नितिन काफी परेशान रहने लगा।

Advertisements

बीते दिनों नितिन की पत्नी ने घरेलू विवाद को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था और अब सोमवार को फिर से बुलाया था, लेकिन रविवार को नितिन ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और नितिन की पत्नी गुरविंदर कौर, सास रजनी, ससुर बिक्रमजीत व साले दीप व विशाल खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तारी कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here