Thursday, October 29, 2026
Home Latest यात्रीगण ध्यान दे: दिवाली और छठ के मौके पर इंडियन रेलवे ने...

यात्रीगण ध्यान दे: दिवाली और छठ के मौके पर इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिवाली और छठ के मौके पर इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल गुना, सागर, कटनी, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते कोटा और दानापुर के मध्य 09803/09804 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 19 कोच होंगे। यह ट्रेन कोटा से 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार व गुरुवार को तथा दानापुर से 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी।

Advertisements

इसके साथ ही पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल सिलीगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, बरौनी, मोकामा के रास्ते न्यूजलपाईगुड़ी और पटना जंक्शन के मध्य पटना-न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके साथ ही ट्रेनों की लिस्ट भी जारी की गई हैष 05740 न्यूजलपाईगुड़ी-पटना स्पेशल न्यूजलपाईगुड़ी से शनिवार को 05.00 बजे खुलकर उसी दिन 17.40 बजे पटना जं. पहुंचेगी। वापसी में 05739 पटना-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल शनिवार को पटना जं. से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 09.30 बजे न्यूजलपाईगुड़ी पहुंचेगी। कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल पूर्णिया, बनमनखी, जानकीनगर, मुरलीगंज के रास्ते कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य 07541/07542 कटिहार-दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

यह स्पेशल ट्रेन 28 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन कटिहार और दौरम मधेपुरा के मध्य परिचालित की जाएगी। 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा स्पेशल कटिहार से प्रतिदिन 19.00 बजे खुलकर 22.00 बजे दौरम मधेपुरा पहुंचेगी। वापसी में 07542 दौरम मधेपुरा-कटिहार स्पेशल दौरम मधेपुरा से प्रतिदिन 22.45 बजे खुलकर देर रात्रि 02.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर सोनपुर के रास्ते कटिहार और छपरा के मध्य 05744/05743 कटिहार-छपरा-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

इस ट्रेन कटिहार से 27 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार व सोमवार को तथा छपरा से 28 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं मंगलवार को किया जाएगा। 05744 कटिहार-छपरा स्पेशल कटिहार से 16 बजे खुलकर देर रात 00.20 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में 05743 छपरा-कटिहार स्पेशल छपरा से 04.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन से 12.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here