Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur सेवा केंद्र जाकर अपने और अपने बच्चों के आधार अपडेट करवाएं: डिप्टी...

सेवा केंद्र जाकर अपने और अपने बच्चों के आधार अपडेट करवाएं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि ‘आधार’ भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है, जो नागरिकों को विभिन्न लाभ प्रदान करता है। किसी भी सरकारी सेवा के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड को पहचान, पते और उम्र के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है। यह भारत के डिजिटल परिवर्तन का आधार है, जो विभिन्न क्षेत्रों में दक्षता, पारदर्शिता और समावेशिता को बढ़ावा देता है।

Advertisements

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि यू.आई.डी.ए.आई. नई दिल्ली से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, होशियारपुर जिले में 5 वर्ष से कम उम्र के 47,269 बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसके अलावा 5 से 15 वर्ष की आयु के 1,35,966 बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट लंबित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के बड़ी संख्या में नागरिकों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं और बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हैं, जिससे सेवा प्राप्त करते समय उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सेवा केंद्र जाकर अपने और अपने बच्चों के आधार अपडेट करवा लें, ताकि भविष्य में बिना अपडेट वाले आधार के कारण किसी भी प्रकार की दफ्तर संबंधी परेशानी से बचा जा सके।

जिला आईटी मैनेजर कर्मजीत सिंह ने जानकारी दी कि होशियारपुर जिले के सभी सेवा केंद्रों में आधार कार्ड सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा जनहित को ध्यान में रखते हुए ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स में स्थित सेवा केंद्र में 3-4 आधार काउंटर भी उपलब्ध हैं। टांडा, दसूहा, गढ़शंकर और ज़िला प्रशासकीय काम्प्लेक्स स्थित सेवा केंद्रों में रविवार को भी आधार कार्ड सेवा उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here