Tuesday, November 3, 2026
Home Latest किश्तवाड़ में आग में जिंदा जले मां सहित 2 बच्चें, महिला के...

किश्तवाड़ में आग में जिंदा जले मां सहित 2 बच्चें, महिला के परिजनों ने लगाए आरोप

किश्तवाड़ (द स्टैलर न्यूज़)। किश्तवाड़ में बीती रात आग लगने के कारण एक महिला और उसके 2 बच्चों के जिंदा जलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि पहली घटना किश्तवाड़ के अंतर्गत आने वाले बाधात की है जहां पर खुर्शीद अहमद के मकान में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने के कारण उसकी बीवी नाजिया बेगम, 7 वर्षीय बेटी आमना बानो और 4 साल का बेटा रिजवान के साथ आग में फंस गए और तीनों आग में जिंदा जल गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएगे।

Advertisements

महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है इस लिए महिला के पति व उसकी दूसरी पत्नी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। हादसे की सूचना मिलते ही किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार भी जिला अस्पताल पहुंचीं और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here